बिहार

सीसीटीवी में शिक्षक हत्याकांड का सच सामने आया, अपराधियो की तलाश जारी

Admin Delhi 1
27 March 2022 4:46 PM IST
सीसीटीवी में शिक्षक हत्याकांड का सच सामने आया, अपराधियो की तलाश जारी
x

क्राइम न्यूज़: जिले में बीते 25 मार्च को चिरैया थानाक्षेत्र के लाल बेगिया गांव निवासी 52 वर्षीय सरकारी शिक्षक राम विनय सहनी की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि पहले से घात लगाये हथियारबंद अपराधी राम विनय सहनी के होटल से निकलने का इंतजार कर रहे थे। सहनी जैसे ही होटल से निकल कर बेसिन में हाथ धोने के लिए झुकते है कि अपराधी उन पर फायरिंग कर देते है। वीडियो से स्पष्ट हो रहा है कि बदमाश चार की संख्या में है। जिसमे एक सफेद रंग की शर्ट पहने हुए है। पहले वो फायरिंग करता है फिर लाल रंग की शर्ट पहने अपराधी भी उनपर गोली चला रहा है। इतना ही नही गोली की आवाज पर एक युवक अपराधियों की ओर बढ रहा है तो वे उसपर भी पिस्तौल तान देते है। फिर हवाई फायरिंग करते हुए सड़क किनारे खड़ी दो अपाची मोटर साइकिल पर सवार होकर चिरैया की ओर फरार हो जाते है।

हत्या के उक्त वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उनकी पहचान कर तलाश में जुट गयी है। वही इस मामले में मृतक के भाई विपिन बिहारी सहनी ने चिरैया थाना में 6 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज कर दिया है।

Next Story