बिहार

घर लौट रहे छात्र बाल-बाल बचे

Rani Sahu
26 April 2023 8:40 PM IST
घर लौट रहे छात्र बाल-बाल बचे
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार सुबह एक बस में आग लगने के बाद 25 स्कूली छात्र बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना उस समय हुई जब छात्र सुबह करीब 10.45 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। एक निजी स्कूल की बस जब दलशिंग सराय ब्लॉक के बल्लोचक पेट्रोल पंप पर पहुंची तो उसमें पीछे से धुआं निकलता दिखा।
बस के चालक ने तुरंत बस को सड़क पर रोक दिया और छात्रों को तुरंत उतार दिया। छात्रों के उतरने के कुछ मिनट बाद बस में भीषण आग लग गई।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि बस चालक की सूझबूझ से छात्रों की जान बच गई। चालक ने सही समय पर बस को रोका और छात्रों को उतार दिया। हमने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेज होने के कारण असफल रहे। स्थानीय दमकल व पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
--आईएएनएस
Next Story