
x
Patna पटना। बिहार में भूमि विवाद के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा लगातार एक्शन में हैं। इस बीच बिहार राजस्व सेवा संघ ने मंत्री के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिकायती पत्र लिखा है। ऐसी स्थिति में संघ और मंत्री आमने-सामने नजर आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भू-माफिया और जमीन के दलालों को अब चेतावनी देने का समय नहीं रह गया है, बल्कि अब एक्शन का वक्त आ गया है।
उन्होंने कहा , "हमने एक सप्ताह पहले ही चेतावनी देते हुए कहा था कि अंचलाधिकारी और पदाधिकारी जो फर्जी दस्तावेज लगाकर 420 का खेल खेलते हैं, सही जमीन को भी विवादित बना देते हैं, उनका पूरा संज्ञान लें और सही जानकारी मिल जाए उसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अंचलों में भू माफिया, दलाल और बिचौलियों पर सीधे कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अगर अंचलाधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तो विभाग उन पर एक्शन लेगा। विभाग के कुछ लोग जो भू माफिया के प्रति सहानुभूति रखते हैं, बाज नहीं आए, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने राजस्व सेवा संघ की शिकायत पर कहा कि जनसंवाद में किसी को न तो गाली दी जाती है और न किसी को अपमानित किया जाता है। हजारों लोगों के सामने समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। इस कार्रवाई से ऐसे लोगों को परेशानी हो रही है जो विभाग में सुधार का काम रोकना चाहते हैं। इससे पहले, राजस्व सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सार्वजनिक मंचों एवं मीडिया में अमर्यादित बयानबाजी की जा रही है और "ऑन द स्पॉट" दंडात्मक टिप्पणियों और विभागीय गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य किए जा रहे हैं। संघ ने सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
Tagsबिहारउप मुख्यमंत्री विजय सिन्हाभूमि सुधारभूमि विवादराजस्व सेवा संघमुख्यमंत्री नीतीश कुमारभू-माफियाकानूनी कार्रवाईअंचलाधिकारीविभागीय विवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





