
x
Bihar बिहार : जिले के जजुआर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पुलिस की डायल 112 की गश्ती वाहन ने दो छात्राओं को रौंद दिया। इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का चालक नशे में था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और जमकर बवाल काटा।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं स्कूल से पढ़ाई कर लौट रही थीं और सड़क किनारे एक दुकान के पास खड़ी थीं, तभी तेज रफ्तार में आई डायल 112 की पुलिस वैन ने उन्हें कुचल दिया। मृत छात्रा की पहचान 13 वर्षीय किरण कुमारी के रूप में हुई है, जबकि घायल छात्रा 13 वर्षीय मोहजबी बानो है, जो मोहम्मद असगर की पुत्री बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर हंगामा किया और पुलिस वाहन को घेर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
बाद में एडिशनल एसपी शहरियार अख्तर और ग्रामीण एसपी विद्यासागर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि गश्ती वाहन निजी चालक चला रहा था, जो नशे की हालत में था। इसी लापरवाही के कारण एक मासूम बच्ची की जान चली गई। लोगों का कहना है कि जब तक दोषी चालक और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि डायल 112 की पुलिस गश्ती वाहन से टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है। एक छात्रा की मौत हो चुकी है और दूसरी का इलाज जारी है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछात्राओंरौंदनेपुलिस वाहनसिस्टमसवालgirl studentstramplingpolice vehiclesystemquestionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





