बिहार

समाज के लोग देते थे ताना, गला घोंटकर कर दी पत्नी की हत्या

Admin2
22 May 2022 5:31 PM IST
bihar, jantaserishta, hindinews
x
अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मायागंज स्थित अस्पताल में सफाई कर्मी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का बाहरी शख्स के साथ अवैध संबंध था। उसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था। दीपक ने यह भी बताया है कि समाज के लोग भी इस बात को लेकर उसे ताना देते थे। महिला थाना की पुलिस ने इसको लेकर इशाकचक पुलिस से संपर्क किया और घटना की जांच कराई तो वह सही पाया गया।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है दीपक का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों बच्चों ने भी घटना के बारे में पुलिस को बताया। बच्चों का कहना है कि घटना के समय उन दोनों को पापा ने बाथरूम में बंद कर दिया था। महिला के शव का इशाकचक पुलिस ने रविवार दोपहर में पोस्टमार्टम करा दिया।

Next Story