बिहार

छपरा में अपने ही घर की बाई से मालिक ने किया बलात्कार

Admin4
11 Sep 2022 12:22 PM GMT
छपरा में अपने ही घर की बाई से मालिक ने किया बलात्कार
x

छपरा। बिहार के छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में एक मालिक ने अपने ही नौकरानी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ ही पीड़िता ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल की धमकी देकर 3 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वही इस मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने FIR दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वही महिला ने अपने किए कार्य की मजदूरी नहीं देने से आखिर में तंग व परेशान महिला ने पुलिस की शरण लेकर मालिक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। वही पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी बंसोही गांव निवासी राजू सिंह पिता पासपति सिंह के घर में महिला और पति उनके जेनरल स्टोर में काम करते थे। वही उन्होंने कहा की वर्ष 2019 में दुर्गा पूजा के मेला में सभी परिजनों के जाने पर मालिक के द्वारा खाना बनाने के बहाने रोक लिया गया। वही इसी दौरान रात्रि में अश्लील हरकतें की जानें लगी।

जब वह चिल्लाने लगी तो उसे पटककर राजू सिंह और विजेश सिंह पिता विक्रमा सिंह के द्वारा बारी-बारी बलात्कार किया गया। वही विजेश सिंह के द्वारा घटना का विडियो बना लिया गया और वायरल करने की धमकीं से यौन शोषण करने लगें। जिससे मैं चुप हो गई। वहीं पीडिता ने बताया की उसने पूरी घटना पति को बताई और किए काम की मजदूरी मांगने लगी। वहीँ पुलिस को वर्ष 2021 में आवेदन दिया गया। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कारवाई नहीं हुई। वही मजदूरी मांगने पर पति से मारपीट की गई इसी दौरान 22 जून 2022 की रात्रि में राजू सिंह पलानी का टाटी फारकर अंदर घुस गये और बलात्कार करने लगें जिसमें उसके चिल्लाने पर आस पास के लोगों के आने पर वह भाग गये। वही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा दिए आवेदन पत्र फर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story