जेवर गिरवी रखकर सौदा करने वाली कातिल पत्नी, अवैध संबंध में पति को सुपारी देकर मरवाया

गया: बिहार के गया में हुई एक हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शार्प शूटर को सुपारी दी थी. यह सौदा 2 लाख 80 हजार रुपये में तय हुआ था. जिसमें महिला ने अपने जेवर गिरवी रखकर प्रेमी के जरिए 80 हजार रुपये शार्प शूटर को एडवांस के तौर पर दिए थे. पुलिस ने मास्टरमाइंड जीशान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दो देसी कट्टे और पांच जिंदा कारतूस को भी बरामद किया गया है. दूसरा आरोपी अविनाश फिलहाल फरार बताया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





