
x
नालंदा। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मॉब लॉन्चिंग में एक युवक को बुरी तरह से पिट - पीटकर घायल कर दिया गया है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि 25 की संख्या में आए लोग उसे छत पर उठाकर ले गए और लिटाकर लाठी-डंडों से पीटा। यह मामला तेलमर थाना इलाके के बनगछा गांव का है। इस मामले में युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया है।
वहीं, इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए संजय सिंह ने बताया है कि - वह अपने गांव से बनगछा गांव जा रहा था। उसके पास 1 लाख 12 सौ रुपए कैश थे। वो ये पैसे बनगछा गांव के रहने वाले लीला बिंद को देने जा रहा था। इस दौरान करीब 25 की संख्या में लोगों ने घेर लिया। फिर घर की छत पर ले जाकर जमकर पिटाई की। वे लाठी-डंडों से पिटाई करते रहे। साथ ही पॉकेट में रखें रुपए, सोने की चेन और अंगूठी को भी छीन ली। इसके बाद जख्मी होकर बेहोश हो गया।
इसके बाद तेलमर थाने को इस बात की सूचना मिली। फिर तेलमर पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी संजय सिंह को इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी संजय सिंह अक्सर चोरी किया करता था। इसी की वजह से पिटाई हुई है।
इधर, इस घटना को लेकर तेलमर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पिटाई की है। पूर्व से ही संजय सिंह अपराधी प्रवृत्ति का रहा है। तेलमर थाने के 2 मामलों में पिछले 3 सालों से संजय सिंह फरार चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में इलाज के बाद संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया है। वहीं, दिए गए आवेदन में मामला दर्ज कर पुलिस पिटाई करने वाले ग्रामीणों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। सभी लोग गांव छोड़ फरार हो गए हैं।
Tagsचोरीयुवकभीड़ ने की मारपीटTheftyouthmob thrashedदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story