बिहार

बदमाशों ने घर में सो रहे गृहस्वामी की गला रेतकर हत्या की

Admindelhi1
12 April 2024 12:55 PM IST
बदमाशों ने घर में सो रहे गृहस्वामी की गला रेतकर हत्या की
x
एसडीपीओ मनोज कुमार,थानाध्यक्ष पंकज प्रताप दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की तफ्तीश मे जुट गए

कटिहार: मनिहारी थाना क्षेत्र के नबाबगंज पंचायत के वार्ड नंबर 9 बालू टोला में घर में सो रहे गृहस्वामी मनोज कुमार का बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी है. इस घटना का पता परिजनों को उस वक्त मिला जब परिजन कमरे का दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर प्रवेश किया. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं एसडीपीओ मनोज कुमार,थानाध्यक्ष पंकज प्रताप दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की तफ्तीश मे जुट गए हैं.

घटना को लेकर परिजन ने पुलिस को बताया कि मनोज दिल्ली मे रहकर परिवार का भरण-पोषण किया करता था. माह पूर्व वह दिल्ली से घर आया था. मृतक मनोज को पुत्र पुत्री तथा पत्नी नीलम देवी है. मृतक के पुत्र बिक्की ने पुलिस को बताया कि पापा रात मे भोजन करने के बाद अपने कमरे मे सो गये थे. जब सुबह मे पापा नहीं उठे तो कमरे में देखने के लिए गए. देखा कि बिछावन पर उनका शव खून से लथपथ है. बिक्की के हल्ला करने के बाद सभी परिवार के सदस्य दौड़कर आये तो देखा गया कि मनोज का गला रेत कर हत्या कर दिया है. घटना से पूरे नबाबगंज में सनसनी फैल गयी. परिजनों ने इसकी सूचना एसडीपीओ व थानाध्यक्ष को दी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ व थानाध्यक्ष मृतक के घर पहुंचकर सभी बिंदुओ पर जांच शुरू कर दी.

एफएसएल की रिपोर्ट और मोबाइल लोकेशन पर चल रहा काम

एसडीपीओ ने घटना को गंभीर देखते हुए पूर्णिया से एफएसएल टीम को बुलाया. एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से ब्लड सैंपल सहित कई साक्ष्य ले गए. एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के घर के आस पास का सीसीटीवी पुटेज खंगाला जा रहा है. साथ ही मोबाइल लोकेशन पर भी पुलिस काम कर रही है. जल्द ही इस मामले में खुलासा होगा. इधर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Next Story