बिहार

बदमाशों ने मुखिया के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 नामजद पर FIR दर्ज, जांच में जुटी प्रशासन

Admin4
2 Oct 2022 7:00 PM GMT
बदमाशों ने मुखिया के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 नामजद पर FIR दर्ज, जांच में जुटी प्रशासन
x

पटना। राजधानी पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र के एक मुखिया के घर पर चढ़कर अपराधियों ने शनिवार की देर रात जमकर गोलीबारी की। वही इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है। बता दे की मुखिया के लिखित आवेदन के बाद रानी तालाब थाने में 6 लोगों को नामजद किया गया। वही घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व जीतन छपरा के नजदीक सड़क एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हुई थी। वही इस घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। उस वक्त रानी तालाब प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने राजीपुर पंचायत के मुखिया गुड़िया देवी को मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा स्वरूप 20000 रुपये देने की बात कही थी। वही बताया जा रहा है कि राजीपुर पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी ने तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजनों को 3000 रुपये मुआवजा स्वरूप दे दिया। वही मृतक के परिजन मुखिया गुड़िया देवी से 20000 रुपये की मांग करने लगे।

वही मृतक के परिजनों का यह मानना है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुआवजे की राशि मुखिया को देने की जिम्मेवारी सौंपी थी। वहीं मुखिया गुड़िया देवी का कहना है कि वह काफी गरीब परिवार से आती ही और उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वह 20000 रुपये दे सकें। गुड़िया देवी का कहना है कि जब तक प्रखंड से उन्हें राशि प्राप्त नहीं होती है। वह मुआवजा देने में असमर्थ हैं। किसी बात को लेकर मृतक के परिजन उग्र हो गए और शनिवार की देर रात मुखिया गुड़िया देवी के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली के एक खोखा बरामद किया है। रानी तालाब थाना के प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि मुखिया के द्वारा दीपक कुमार, अनिल कुमार सहित 6 लोगों को नामजद किया गया। इसमें अनुसूचित जाति एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Next Story