बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम, गोल्ड लोन कंपनी से 8 किलो सोना लूटा

पटना: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने गर्दनीबाग इलाके से 8 किलो सोना लूट लिया। अनिसाबाद गोलंबर के समीप आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी से 8 किलो सोना, जिसकी कीमत करोड़ों में है, लूट कर फरार हो गए। पटना में पुलिस की तमाम चौकसी की पोल खोलते हुए अपराधी आराम से गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर में घुसे और हथियार के बल पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





