बिहार

अवैध रूप से चलाई जा रही थी मिनी गन फैक्ट्री, नक्सलियों को हथियार और वर्दी देता था संचालक

Admin2
13 Jun 2022 12:38 PM GMT
bihar, jantaserishta, hindinews,
x

प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है जहां से नक्सलियों को हथियार की आपूर्ति की जाती थी। जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के ऋषिकुंड पहाड़ी के जंगली क्षेत्र में यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। यहां से छापामार टीम को बड़ी संख्या में चितकबरा वर्दी भी मिले हैं जिसे पुलिस के साथ साथ नक्सली भी इस्तेमाल करते हैं।

हथियार फैक्ट्री में वर्दी देखकर छापामार टीम दंग रह गई। यह इलाका शामपुर सहायक थाना इलाके में है।छापामारी के बारे में एसडीपीओ राकेश कुमार ने जनकारी दी। डीएसपी ने कहा कि ऋषिकुंड के पहाड़ी इलाके में नक्सल गतिविधि की गुप्त सूचना मिल रही थी। बताया जा रहा था कि नक्सली इस इलाके में आते हैं। इंटेलिजेंस इनपुट से पता चला कि इस इलाके से नक्सलियों को हथियार की आपूर्ति की जाती है। इसी इनपुट पर छापेमारी की गयी।सुरक्षा बलों के आते ही नक्सली मौके से फरार हो गये। मौके से एक लेथ मशीन, 4 बेस मशीन, 3 वर्दी, पांच कारतूस, 2 डाइ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सामानों को जब्त करने के साथ साथ फैक्ट्री को भी उखाड़ दिया। उन्होंने कहा कि इसका संचालक नक्सलिय़ों को वर्दी की सप्लाई भी देता था। इनका लंबा नेटवर्क है और अन्य संगठनों को भी यह हथियार देता था। पुलिस मामले में और साक्ष्य जुटाने में लगी है। एसडीपीओ ने कहा कि फैक्ट्री के संचालक की पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। पुलि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुप्त अभियान चला रही है।

सोर्स-livehindustan

Next Story