बिहार

महिला के नाना को लगी, अफेयर के बाद की थी मंदिर में शादी

SANTOSI TANDI
30 July 2023 11:41 AM GMT
महिला के नाना को लगी, अफेयर के बाद की थी मंदिर में शादी
x
बाद की थी मंदिर में शादी
समस्तीपुर में एक बच्चे के पिता ने दूसरी शादी कर ली। इसकी सूचना पहली पत्नी को मिली तो वह अपने बच्चे के साथ उसके घर पहुंच गई। यहां पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई की। इस दौरान दोस्त ने गोली भी चला दी, जो महिला के नाना को लग गई। पहली पत्नी ने पांच साल पहले अफेयर के बाद मंदिर में शादी की थी।
फायरिंग होते ही आसपास अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। इसके साथ ही घायल महिला और उसके नाना को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है।
पहली पत्नी से मारपीट के दौरान उसके गले पर निशान आ गए।
पहली पत्नी से मारपीट के दौरान उसके गले पर निशान आ गए।
क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के आलम बाग निवासी काजल कुमारी ने बताया कि मेरा ननिहाल समस्तीपुर के बहादुरपुर गांव में है। मैं बचपन से समस्तीपुर में रह रही थी, जहां हमारी दोस्ती अमित कुमार से हुई। पांच साल पहले हम दोनों ने थानेश्वर स्थान मंदिर में शादी की। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था। दोनों से एक बच्चा भी है। बाद में सास तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगी। इसके बाद पति के साथ वर्धमान चली गई। पति वही मजदूरी करने लगा।
काजल ने बताया कि पिछले साल पति ने घर वालों से मिलने की बात कहकर वर्धमान से समस्तीपुर आ गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। दो महीना पहले पता चला कि अमित ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद वह समस्तीपुर अपने पति के घर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
गोली लगने के बाद पहली पत्नी के नाना घायल हो गए।
गोली लगने के बाद पहली पत्नी के नाना घायल हो गए।
काजल ने आगे बताया कि ससुराल में कोई नहीं मिला तो अपने ननिहाल चली गई। दो दिन पहले उसे सूचना मिली कि पति दूसरी पत्नी के साथ घर पर आया है। फिर अपने बेटे के साथ घर पहुंची। इस दौरान मेरे नाना अनारस मल्लिक भी साथ आ गए। ससुराल पहुंचते ही सास, पति और उनका मित्र गौतम मेरे साथ गाली गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने के बाद मेरी पिटाई कर दी। जब हम विरोध किए तो गौतम ने मेरे ऊपर गोली चला दी, लेकिन गोली नाना के सिर को छुते हुए निकल गई।
अस्पताल में भर्ती विवाहिता
अस्पताल में भर्ती विवाहिता
नगर थानाध्यक्ष ने क्या कहा
नगर थाना थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story