बिहार

प्रेमी युगल ने घर से भाग कर रचा ली शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-फोटो

Rani Sahu
11 Dec 2022 11:25 AM GMT
प्रेमी युगल ने घर से भाग कर रचा ली शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-फोटो
x
बांका : बांका में प्रेम-प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी युगल ने घर से भाग कर शादी रचा ली। इसके बाद उनकी शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इधर, लड़की के परिजनों ने रजौन थाने में पहुंचकर आवेदन दिया है। इसमें लड़की के लापता होने की बात कही है।
दरअसल, रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार से एक प्रेमी जोड़ा के भागकर शादी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की पुंसिया बाजार की रहने वाली है। वहीं, लड़का बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव का रहने वाला है। लड़का और लड़की दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह प्रेम विवाह इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमी जोड़े ने शादी के बाद फोटो व वीडियो फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया है।
शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।
ज्ञात हो दो माह पूर्व इसी लड़के के छोटे भाई ने पुंसिया बाजार के ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। तब उस शादी को लेकर भी दोनों के परिजन सहमत नहीं थे। हालांकि दोनों के घर वालों ने बाद में इसे स्वीकार कर लिया। वहीं, इस मामले में लड़की के घर वालों ने रविवार को रजौन थाने में आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार, लड़की की उम्र 18 वर्ष एवं लड़के का उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व ही प्रेमी और प्रेमिका घर से फरार हो गया था। लड़की का उम्र 18 वर्ष पूरा होते ही दोनों प्रेमी प्रेमिका ने रविवार को शादी रचा ली।जिसके बाद रविवार को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रही है।

{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story