
x
नेता ने बदला सियासी रास्ता
Patna.पटना. भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट असित नाथ तिवारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वे एक साल पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को लिखे पत्र में तिवारी ने कहा है कि पीएमसीएच में दुष्कर्म पीड़िता को भर्ती करने में हुई देरी और उसके प्रति पार्टी के रवैये से वे आहत हैं. उन्होंने मौका देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार भी जताया. प्रिय रंजन ने ली राजद की सदस्यता पत्रकारिता से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली प्रिय रंजन ने सोमवार को औपचारिक रूप से राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व विधायक भोला यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रिय रंजन को सदस्यता दिलाई.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार BJP नेताबदला सियासीरास्ताBJP leader changed his political path
Next Story





