बिहार

मजदूर की ठनका की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हुई

Admindelhi1
12 April 2024 11:53 AM IST
मजदूर की ठनका की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हुई
x
ठनका गिरने से की गयी जान

रोहतास: थाना क्षेत्र के बकनौरा सोनडीला स्थित खेत में काम करने गए मजदूर की ठनका की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान सुंदरगंज निवासी सुरेश राम 50 वर्ष के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला रजपतिया देवी बतायी जाती है. जिसका इलाज रोहतास पीएचसी में चल रहा है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि सोनडीला में खेत से गेहूं काटने के दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी.

इसी दौरान ठनके की चपेट में पुरूष व महिला मजदूर आ गईं. आनन-फानन में नों को पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मजदूर सुरेश राम को मृत घोषित कर दिया गया.

गांजा के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार

घोपतपुर गांव से पुलिस ने ढाई किलो गांजा के साथ पिता पुत्र को गिरफ्तार जेल भेज दी. इस दौरान पुलिस ने देसी कट्टा भी जब्त की है. इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर घोपतपुर निवासी संतोष चौधरी के घर छापेमारी की गई. तस्करी में लिप्त संतोष चौधरी तथा उसके पुत्र अजीत को गिरफ्तार किया गया है.

Next Story