
x
Bihar बिहार : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक चाची ने अपने ही भतीजे को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गई।
मृतक की आज ही शादी होनी थी। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर वार्ड नंबर-3 की है। जानकारी के मुताबिक मृतक अली हुसैन (18), मोहम्मद इलियास का बड़ा बेटा था। अली हुसैन उजियारपुर बाजार में एक टायर दुकान में काम करता था। कुछ साल पहले वह अपनी चाची हसबुल खातून की बहन की बेटी से प्यार करने लगा था। दोनों परिवारों की सहमति से मंगलवार शाम 5 बजे दोनों का निकाह होना तय था।
लेकिन मृतक की चाची हसबुल खातून इस रिश्ते से नाराज चल रही थी। बताया जाता है कि वह अपनी ही बहन की बेटी की शादी परिवार में नहीं करना चाहती थी। इसी नाराजगी में उसने साजिश रचते हुए अली हुसैन को अपने घर बुलाया और गिलास में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
जहर पीते ही युवक की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। आरोपी चाची और उसके पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Tagsशादीमातमweddingmourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





