बिहार

पुलिस के अमानवीय चेहरे ने ख़ाकी को किया दाग़दार एक व्यक्ति के कपड़े उतारते हुए तीन पुलिस कर्मी बेरहमी से पिटाई

Teja
15 July 2022 1:45 PM GMT
पुलिस के अमानवीय चेहरे ने ख़ाकी को किया दाग़दार एक व्यक्ति के कपड़े उतारते हुए तीन पुलिस कर्मी बेरहमी से पिटाई
x
बेरहमी से पिटाई

सहरसा बिहार पुलिस अकसर विवादों में घिरते हुए नज़र आ ही जाती है। एक बार फिर पुलिस के अमानवीय चेहरे ने ख़ाकी को दाग़दार कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति के कपड़े उतारते हुए तीन पुलिस कर्मी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सहरसा के थाना चौक के पास का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उस व्यक्ति में और पुलिस कर्मी के बीच किसी बात को बहस हो गई थी। इसी बात से नाराज़ पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी।

फिलहाल पुलिस के पास लिखित में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। गाड़ी चेकिंग के दौरान बिहार पुलिस ने आर्मी के जवान को पीटा पुलिस वालों ने फिर शर्मसार की खाकी सहरसा के थाना चौक पर पुलिस गाड़ी चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान वह व्यक्ति बाइक से गुजर रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस और व्यक्ति में नोक झोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने अपने वर्दी का रोब दिखाते हुए खाकी को शर्मसार कर दिया। लाठी डंडों से मारपीट करने से मन नहीं भरा तो लात घूंसों से भी खूब पीटा। वीडियो में पिट रहे व्यक्ति के बारे में जानाकार जुटाने पर पता चला कि वह पंजाब में पदस्थापित सेना का जवान है। पुलिस की गुंडागर्दी के बात पीड़ित जवान ने पुलिस कार्यालय जाकर वरीष्ठ अधिकारियों को आपबीती सुनाई।
जिसके बाद पदाधिकारियों ने उन्हे लिखित आवेदन देने को कहा है। पुलिस पर अमानवीय तरीके से पिटाई का आरोप सूत्रों की मानें तो अपर लेवल पर इस मामले को रफ़ा-दफ़ा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं जब पीड़ित जवान से मीडिया कर्मियों ने मामले की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि जो होना था हो गया। अब मुक्षे इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है। वहीं स्थानीय लोगों को इस मामले को लेकर काफी रोष है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में पुलिस इस तरह से गुंडागर्दी कैसे कर सकत है, क्या ये खाकी वाले गुंडे हैं। स्थानीय लोग घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस पर अमानवीय तरीके से पिटाई का आरोप भी लगाया है।


Next Story