Wedding के मंडप से भागा दूल्हा, बच गई 5 साल पुरानी प्रेम कहानी

Bhagalpur.भागलपुर। आमतौर पर शादी के मंडप से किसी ज्वलंत कारण से लड़कियों के भाग जाने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन जोगसर थाना क्षेत्र में दूल्हा खुद ही फरार हो गया। वार्ड नंबर 21 के डीएन सिंह घाट रोड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जब शादी के मंडप में शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी दूल्हा फरार हो गया। लड़का और लड़की पांच साल से प्रेम संबंध में थे।
दूल्हे के आखिरी वक्त में मंडप से भाग जाने की घटना से दोनों परिवारों में छाई खुशियां अचानक गम में बदल गईं। खुशी का माहौल खत्म हो गया। डीएन सिंह रोड में रहने वाली लड़की मधेपुरा के चौसा गांव में रहने वाले युवक से प्यार करती थी। दोनों 2021 में इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर एक दूसरे के करीब आए, फिर उनके बीच प्यार गहराता चला गया। दोनों एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। फिर शादी करने का फैसला किया। शादी के लिए एक जून 2025 की तिथि तय कर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं।





