बिहार

शतचंडी यज्ञ की भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई

Admin Delhi 1
24 April 2023 5:55 AM GMT
शतचंडी यज्ञ की भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई
x

कोचस: कोचस प्रखंड क्षेत्र के गारा गांव मे होने वाली 23 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाली श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में करीब हजारों महिलाएं पुरुष श्रद्धालु अपने सर पर कलश लेकर चल रहे थे। साथ ही कलश शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, गाजा, बाजा भी शामिल थे। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु यज्ञ स्थल से पैदल चलकर गंगवलिया वन स्थित धर्मावती नदी के घाट पहुंचे। जहां बाहर से आए वैदिक ब्राह्मणों की टीम के मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान पूजा उपरांत संकल्प करने के बाद अपने कलश में जल भर कथा स्थल पंडितपुरा डेरा यज्ञ स्थल पहुंचे। गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पर शीतल जल पीने के लिए व्यवस्था की गई थी।

यज्ञ समिति के कार्यकर्ता छोटू चौहान ने बताया कि महायज्ञ में प्रवचन करने के लिए विभिन्न जगहों से संत महात्मा का आगमन हो चुका है। इस यज्ञ में व्यवस्थापक जटेश्वर महाराज, छोटू चौहान, मुखिया अनिल कुमार राय, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार गुप्ता, एवं समस्त ग्रामवासी अपना अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Next Story