
x
Patna पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की रणनीति महागठबंधन की अपनी है और इसे सही समय पर जनता के सामने रखा जाएगा। उदित राज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा, “क्या भाजपा ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा पहले बताया था? हम सही समय पर सब कुछ स्पष्ट करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, “मांझी पहले अपनी दुर्गति बचाएं। वह दूसरों की नाव पर सवारी कर रहे हैं, कहीं उनकी नैया इस बार डूब न जाए। आरजेडी जनाधार वाली पार्टी है, जबकि मांझी हताश और मूर्छित हैं।
कांग्रेस ने बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के 20 सालों की उपलब्धियों पर सवाल उठाते हुए पत्र जारी किया, जिसमें इसमें भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की विफलता, और शासन में खामियों जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उदित राज ने कहा, “20 साल का समय बहुत लंबा होता है। अगर मान लें कि पुरानी सरकारों ने कुछ नहीं किया तो नीतीश सरकार ने इन 20 सालों में क्या हासिल किया? तेजस्वी यादव ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है और नौकरी के वादे को भी पूरा करेंगे। उदित राज ने नीतीश सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने पहले शायद पिछड़े वर्गों पर उतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन राहुल गांधी ने जो विजन और वादे दिए हैं, उनकी बराबरी एनडीए नहीं कर सकता। नीतीश कुमार ने पिछड़े वर्गों को कुछ नहीं दिया, सिर्फ उनके वोट लिए हैं।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और महागठबंधन की नीतियां सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर केंद्रित हैं। उदित राज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 'वोट चोरी' की राजनीति करती है। बिहार की जनता अब एनडीए की सच्चाई जान चुकी है और इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्हें पूरी तरह खारिज करने का मन बना चुकी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि महागठबंधन की एकजुटता और जनता का समर्थन बिहार में सत्ता परिवर्तन की गारंटी है। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें और बिहार को विकास के पथ पर ले जाएं।
Tagsबिहार चुनाव 2025उदित राज बयानकांग्रेसमहागठबंधनतेजस्वी यादवजीतन राम मांझीभाजपा पर हमलानीतीश कुमार सरकारबिहार की राजनीतिBihar ElectionsMahagathbandhan CM FaceCongress BiharUdit Raj NewsPolitical NewsBreaking Bihar Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





