बिहार

प्रेमी की चाह में घर छोड़कर भागी युवती, पहुंची ससुराल

Rani Sahu
1 Oct 2022 9:26 AM GMT
प्रेमी की चाह में घर छोड़कर भागी युवती, पहुंची ससुराल
x
इश्क़ में आशिक़ों का हाल कैसा हो जाता है, यह सीवान में देखने को मिला है। यहां पिछले 4 वर्षों से एकदूसरे के प्यार में दो प्रेमी जोड़े तप रहे थे। लेकिन प्यार के दुश्मन परिवार वाले ही निकले। इसके बाद प्रेमिका अपने घर से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई।
इसके बाद होना क्या था, लड़की पक्ष वाले लाठी-डंडों से लैस होकर मारपीट करने के लिए लड़के पक्ष के यहां पहुंच गए। हालांकि इससे पहले प्रेमी युवक ने अपनी सारी कहानी पहले ही परिवार वालों को बता कर राजी कर लिया था। फिर जैसे ही प्रेमिका प्रेमी के यहां पहुंची, लड़के पक्ष ने उसे अपने साथ कमरे में छिपा लिया।
पूरा मामला जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के उपाध्याय छापर गांव का है। प्रेमी राम लखन कुमार है जबकि प्रेमिका बरासो गांव निवासी राधिका कुमारी है।
4 साल से जारी था प्रेम-प्रसंग
दोनों में पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घरवालों से छुपकर प्रतिदिन मिला करते थे। मामला मेल-मिलाप से शादी-विवाह तक पहुंचा। हालांकि लड़की पक्ष वाले शादी के सख्त खिलाफ थे। लड़की पक्ष वाले लड़की पर अब पैनी नजर रखने लगे। घर से निकलना तक बंद कर दिया था।
कुछ महीने तक प्रेमी और प्रेमिका के बीच मुलाकात नहीं हुई। अंततः मौका पाकर प्रेमिका शुक्रवार की शाम अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका के घर पहुंचते ही घरवालों ने उसे बहु मानते हुए अपने घर में रख लिया। इधर प्रेमी के घर पहुंचने के बाद युवती के परिवार उसके यहां आकर हंगामा करने लगे।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया। फिर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रेमी की चाह में घर छोड़कर भागी युवती ससुराल में प्रेमी के साथ खुश है।
Next Story