बिहार

पूर्व मंत्री ने डीएम से मिलकर छठ घाटों की सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का किया आग्रह

Shantanu Roy
12 Oct 2022 6:18 PM GMT
पूर्व मंत्री ने डीएम से मिलकर छठ घाटों की सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का किया आग्रह
x
बड़ी खबर
सहरसा। पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने शहर के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा की मांग डीएम से की। उन्होंने कहा कि सहरसा में हर वर्ष लोक आस्था का अनुपम पावन पर्व छठ काफी हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ इस पर्व को एकजुट होकर बनाते हैं। इस वर्ष भी छठ पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी छठ घाटों पर गंदगी व्याप्त है। जिसे पर्व से पहले साफ सफाई लाइटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना अत्यावश्यक है। साथ ही नगर की सड़क की साफ-सफाई भी दयनीय है।
ऐसे में दीपावली एवं छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर के सड़कों की साफ-सफाई एवं सभी घाटों की साफ सफाई करवाना अति आवश्यक है। पूर्व मंत्री ने उक्त सभी विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए पर्व से पूर्व सभी घाटों की साफ-सफाई लाइटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के साथ सभी सड़कों की साफ-सफाई करवाने की दिशा में समुचित कार्रवाई की जाय।उन्होने कहा कि गांधी पथ स्थित पोखर मे पानी अधिक है तो मत्स्य विभाग के सात पोखर मे पानी की किल्लत है।जिसे पर्व से पहले समुचित व्यवस्था जरूरी है।
Next Story