बिहार

देश के ग्रामीण क्षेत्रों और विदेशों में फहरा रहा प्रधानमंत्री का कीर्ति पताका - डाॅ. अशोक यादव

Shantanu Roy
17 Sep 2022 5:55 PM GMT
देश के ग्रामीण क्षेत्रों और विदेशों में फहरा रहा प्रधानमंत्री का कीर्ति पताका - डाॅ. अशोक यादव
x
बड़ी खबर
मधुबनी। जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।मौके पर फल, मिठाई, पकवान और मेवा बांटा गया।उत्साहपूर्ण वातावरण में आमजनों सहित जन प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्रेष्ठ मार्गदर्शक व अभिभावक बताया। जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शंकर झा के अध्यक्षता में मोदी जन्म दिवस कार्यक्रम आयोजित हुई। अवसर पर वक्ताओं ने ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद डाॅ. अशोक यादव ने कहा कि देश के सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों सहित विदेशों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कीर्तिमान पताका फहरा रहा है।देश की साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत,स्थायित्व,आपसी विश्वास, सम्प्रभुता,स्थिर सरकार व विशाल भू- भाग की संरक्षण- संवर्धन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीर्घायु हों।
कार्यक्रम में विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि यशस्वी कर्मवीर नए भारत के निर्माता युगद्रष्टा- युगपुरुष प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के अवतरण दिवस पर आमजन गदगद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों सहित समग्र विकसित भारत के राज्याक्षेत्र, शहरों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन की उत्साह स्वतः स्फूर्त देखा जा रहा है।विधान पार्षद घनश्याम ठाकुरने कहा कि पिछला महिना आजादी के अमृत महोत्सव बर्ष की धूम देश- विदेश में रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लगातार परवाण पर है।
जिला से मोदी जी के जन्म दिवस की शुभकामना संदेश सोशल मीडिया पर भी तेजी से परोसा गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर झा के कुशल मार्गदर्शन में जिला भर में भाजपा नेताओं- कार्यकर्ताओं ने मोदीजी का जन्म दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया।केक काटकर,पौध रोपण, रक्तदान शिविर लगाकर, सफाई अभियान चलाकर, जन्म दिन मनाया गया। अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय पर मोदीजी के जीवनी- चरित्र पर चित्र प्रदर्शनी लगाया गया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद डा अशोक यादव व विधान पपार्षद घनश्याम ठाकुर के संयुक्त तत्वावधान फीता काटकर किया गया।
Next Story