बिहार

पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले की सुनवाई आज कोर्ट में होगी

Tara Tandi
22 March 2024 1:52 PM IST
पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले की सुनवाई आज कोर्ट में होगी
x
बिहार : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के तलाक मामले की सुनवाई आज कोर्ट में होनी है। 13 मार्च को कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने 22 मार्च को अगली तारीख रखी थी। मामले में ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि आज पवन सिंह और ज्योति सिंह तलाक मामले की सुनवाई होनी है।
वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि अगर वो लोग आ जाते है और मिल जाते है तो लिखा पढ़ी करके कोर्ट में डाल दिया जाएगा। अगर नहीं आते है तो केस में दोबारा डेट पड़ेगी। एंटी मेंटेनेंस ऑर्डर के लिए दोनों मिल गये। दोनों नज़दीक आ गये। अभी तक हम लोग को यहीं पता चला है। ज्योति सिंह से अभी तक हमारी बात नहीं हुई है। संभावना है कि दोनों आज कोर्ट में पेश हो जाएं।
Next Story