बिहार

एग्जाम देने आए युवक की मौत, बेहोश होकर गिर पड़ा था कैंडिडेट

jantaserishta.com
8 May 2022 9:29 PM IST
एग्जाम देने आए युवक की मौत, बेहोश होकर गिर पड़ा था कैंडिडेट
x
पढ़े पूरी खबर

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) का एग्जाम देने आए एक अभ्यार्थी की मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम बनारसी सिंह था. वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का रहने वाला था. एग्जाम देने के दौरान वह बेहोश था जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. लखीसराय के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अभ्यार्थी की मौत को दुखद बताया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक बनारसी सिंह सोनभद्र से बीपीएसपी का एग्जाम देने के लिए लखीसराय आया था. उसका एग्जाम सेंटर यहां के केआरलाल कॉलेज में पड़ा था. अचानक एग्जाम देने के दौरान अभ्यार्थी बनारसी सिंह बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अभ्यार्थी के पिता नाम कुश्शेवर सिंह बताया गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही लखीसराय के डीएम संजय कुमार सिंह और एसडीएम संजय कुमार सदर हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक युवक के बारे में जानकारी ली. डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह दुखद घटना है. परीक्षा सेंटर से मृतक के बैग से मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी जा रही है. फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story