बिहार

संदिग्धावस्था में नवविवाहिता का शव बरामद छानबीन में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
3 Feb 2023 12:11 PM GMT
संदिग्धावस्था में नवविवाहिता का शव बरामद छानबीन में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
अरवल। जिले के बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर पंचायत स्थित दौलतपुर गांव से शुक्रवार की सुबह पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहिता का फंदे से लटका शव बरामद किया है। मृतका की पहचान इसी गांव के रहने वाले नीतिश कुमार की पत्नी 20 वर्षीय मोनिका देवी के रूप में की गई है। मृतका के परिजन अंकित कुमार ने बताया कि मोनिका की शादी 6 माह पूर्व बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी नीतिश कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही मोनिका को दहेज की मांग को लेकर अक्सर प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी के ससुराल वाले पांच लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे थे। मृतका के पिता ने दमाद और उसके परिवार वालों पर हत्या का आशंका जताई है।
Next Story