बिहार

पानी भरने पर बहू ने बुजुर्ग ससुर को पीट-पीट कर मार डाला

Admin Delhi 1
19 Oct 2022 11:47 AM GMT
पानी भरने पर बहू ने बुजुर्ग ससुर को पीट-पीट कर मार डाला
x

क्राइम न्यूज़: बिहार के छपरा जिले में मंगलवार को बहू द्वारा अपने ससुर की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ससुर और बहू में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बहू ने अपने बूढ़े ससूर की जमकर पिटाई कर दी। बहू की पिटाई के कारण ससुर की मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बहू ने की ससुर की हत्या: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामला जिले के साहेबगंज की है। यहां घर में लगे हैंडपंप को लेकर ससुर और बहू के बीच विवाद हुआ। जानकारी के मुताबिक उस हैंडपंप को बहू पिंकी देवी द्वारा लगवाया गया था। आरोप है कि वह उससे किसी को पानी नहीं भरने देती थी। वहीं, जब मंगलवार को ससुर रामनाथ प्रसाद ने उसके हैंडपंप से पानी लेना चाहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया और इसी के कारण बहू ने ससुर रामनाथ को जमकर पीट दिया। बहू की पिटाई से रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

घटना का कारण बना चर्चा का विषय: वहीं, पानी के लिए अपने ससुर की हत्या करने की ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आगे बताया कि मृतक ससुर रामनाथ की उम्र 75 साल थी और वे सेना से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे अपने बेटे और बहू के साथ छपरा में रहते थे। मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं, आरोपी महिला के पति ने उस पर किसी मुस्लिम युवक के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसी कारण उसकी पत्नी ने अपने ससुर की हत्या कर दी।

Next Story