बिहार

हर घर तिरंगा झंडा जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली में तिरंगामय हुआ शहर

Shantanu Roy
11 Aug 2022 8:55 AM GMT
हर घर तिरंगा झंडा जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली में तिरंगामय हुआ शहर
x
बड़ी खबर
अररिया। फारबिसगंज शहर में आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर निकले हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई,जिसमे हजारों लोगों ने भाग लिया और पोस्ट आफिस चौक से स्टेशन चौक राष्ट्र ध्वज से तिरंगामय हो गया।हर घर तिरंगा झंडा जागरूकता अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली में लायंस क्लब,यूथ फ़ॉर फारबिसगंज,जागरण कल्याण भारती,पाई वर्ल्ड स्कूल,लेटस इंस्पायर बिहार,एसएसबी 56वीं वाहिनी के अधिकारी और जवान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित था।
जिसमे हजारों की संख्या में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे लोगों ने भाग लिया। जागरूकता अभियान की रैली पोस्ट आफिस चौक से होते हुए स्टेशन चौक पर आंकर समाप्त हुई। रैली के दौरान फारबिसगंज शहर वन्देमातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था।पाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं का उमंग देखते ही बनता था। इस कार्यक्रम में संजय कुमार,मुख्य परुषद गुंजन सिंह, विमल पांडया, पाई वर्ल्ड स्कूल के कार्तिक सिंह यूथ फॉर से विशाल गोलछा,कुणाल,सौरभ , लायंस क्लब से मनीष, एसएसबी बथनाहा, आशीष जोगबनी, राजेश आदि सैकड़ों युवा और बच्चे शामिल हुए।
Next Story