
x
बिहार Bihar : कटिहार के फसिया प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक की लापरवाही से एक बच्चा कक्षा में बंद रह गया। बच्चा सो रहा था और शिक्षक उसे बंद करके चले गए थे। जब बच्चे की नींद खुली तो उसने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीणों ने ताला तोड़कर उसे निकाला। ग्रामीणों ने शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।
शहरी क्षेत्र के फसिया प्राथमिक विद्यालय में एक बड़ा हादसा टला है। गुरु जी की लापरवाही से एक स्कूली बच्चे की जान संकट में पड़ गई।
बताया जाता है कि क्लास रूम में बच्चे को छोड़कर विद्यालय के शिक्षक अपने-अपने घर चले गए थे। बच्चा क्लास में ही सो गया था। जब उसकी नींद टूटी तब बच्चा ने शोर बचाना शुरु किया। साथ ही खिड़की की जाले से निकलने की भी कोशिश की।
स्थानीय ग्रामीण बच्चे का शोर सुनकर जब स्कूल पहुंचे तब इसकी जानकारी सभी हो हुई। तब स्थानीय लोगों ने विद्यालय का ताला तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। स्थानीय चंदन पोद्दार ने बताया कि कक्षा तीन में नामांकित गौरव कुमार को विद्यालय शिक्षक द्वारा कक्षा वर्ग में ही छोड़ कर स्कूल में ताला मार दिया गया। सभी शिक्षक घर चले गए थे।
Tagsकक्षासोता रह गया बच्चाशिक्षकबंद कर दी क्लासClassroomchild remained asleepteacherclosed the classजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





