बिहार

आंधी-बारिश में गिर गया 1710 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, शाहनवाज हुसैन ने दिया ये बयान

jantaserishta.com
1 May 2022 12:57 PM IST
आंधी-बारिश में गिर गया 1710 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, शाहनवाज हुसैन ने दिया ये बयान
x

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे पुल का बड़ा हिस्सा गिरने से हंगामा मच गया है. इसको लेकर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है. दरभंगा पहुंचे कैबिनेट मंत्री हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रॉजेक्ट था. ऐसे में पुल का गिरना बेहद दुखद है. ऐसे ही ठेकेदारों के कारण बिहार की देश-दुनिया में बदनामी भी होती है.

उद्योग मंत्री शाहनवाज ने निर्माणाधीन पुल गिरने पर न सिर्फ चिंता जताई बल्कि पूरी जांच कराने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि प्रदेश के खगड़िया में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ. खगड़ियां के परबत्ता प्रखण्ड स्थित अगुवानी और भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोर लेन महासेतु का सुपर स्ट्रक्चर कई जगह ध्वस्त हो गया. तेज आंधी में महासेतु के बीच बने कई सुपर स्ट्रक्चर टूट कर नीचे गिर गए.
दरअसल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम महासेतु का निर्माण करा रही है. यह महासेतु बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी इस प्रोजक्ट का निर्माण कर रही रही है. 1710 करोड़ की लागत से बनने वाली इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 23 फरवरी 2014 में किया था. करीब 3.160 किमी लंबा यह फोर महासेतु है.
खगड़िया डीएम डॉ. आलोक रजंन घोष ने कहा कि अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहे फोर लेन महासेतु का सुपरा स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ है. मामले की जांच की जाएगी कि आखिर किन कारणों से ध्वस्त हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story