बिहार

ड्यूटी से वापस घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Rani Sahu
18 Sep 2022 10:17 AM GMT
ड्यूटी से वापस घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
x
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव में शनिवार की देर रात ड्यूटी से वापस घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। जख्मी को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्रेक्टर छोड़कर ड्राइवर भाग गया। स्थानीय लोगो ने ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक की पहचान केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर के रहने वाले बौखु पासवान का बेटा चंदन कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक का परिजन पहुंचे और वहां कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार मरंगा के पास एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड का नौकरी करता था। वह ड्यूटी कर शाम को बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी सामने तेज रफ्तार गति से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया और उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार को तीन बच्चे हैं। वह परिवार में अकेला ही कमाने वाले व्यक्ति था। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई। वहीं पुलिस ट्रेक्टर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश कर रही है।
Next Story