बिहार

जर्जर हालत में बने मकान का छज्जा, दीवार गिरी, तीन महिलाओं की मौत

SANTOSI TANDI
23 Sep 2023 8:25 AM GMT
जर्जर हालत में बने मकान का छज्जा, दीवार गिरी, तीन महिलाओं की मौत
x
तीन महिलाओं की मौत
बिहार: के नालंदा और बांका जिले में मकान का छज्जा गिरने और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओ में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक, राज्य भर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के हरगांवा गांव में सौदागर पासवान के पुराने मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में राजन पासवान की पत्नी रंजू देवी और बालेश्वर पासवान की पत्नी श्याम सुंदरी देवी है। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
झज्जर: मकान तोड़ते समय दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबे तीन महिलाओं समेत 4 लोग, PGI रोहतक रेफर
इधर, बांका जिला के शंभूगंज में भट्ठाचक मजगांय गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। इस घटना में रामबदन की पत्नी फूलन देवी की मौत हो गई। करीब आठ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story