बिहार

केन्द्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों पर की गई चर्चा

Admin Delhi 1
1 Aug 2023 3:23 AM GMT
केन्द्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों पर की गई चर्चा
x

कटिहार न्यूज़: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), भागलपुर इकाई द्वारा कटिहार के महेश्वरी एकेडमी के इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आगाज किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद द्वारा किया गया।

इससे पूर्व प्रसाद द्वारा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पौधरोपण भी किया किया गया.उन्होंने केंद्र सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की तथा विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया.उन्होंने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को धन्यवाद दिया.साथ उन्होंने बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र का विशेष अवलोकन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.वार्ड 21 के पार्षद मनोज राय तथा वार्ड 30 के पार्षद नितेश सिंह उर्फ निक्कू सिंह राष्ट्रीय अंपायर समाजसेवी बबन कुमार झा आदि थे।

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मुख्य कार्यक्रम से पूर्व प्री पब्लिसिटी के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया.केंद्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी-सह- जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा बीते नौ वर्षों के दौरान चलाई गईं नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में फोटो, आंकड़ों एवं सूचनाओं के माध्यम से आमजनों को बताना एवं उन्हें जागरूक करना है.फोटो प्रदर्शनी में बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों के दुर्लभ चित्र व गाथा प्रस्तुत की जा रही है।

Next Story