बिहार

भट्ठे से ईंट निकालते समय हुआ हादसा

Shantanu Roy
15 Jan 2023 12:16 PM GMT
भट्ठे से ईंट निकालते समय हुआ हादसा
x
बड़ी खबर
भागलपुर। स्थित प्रेमा ईंट भट्ठे में शुक्रवार को ईंट निकालते समय ईंट के भभर जाने से ईंट में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो मजदूर जख्मी हो गए। मरने वालों में 28 वर्षीय शेख और 29 वर्षीय खदीजा खातून शामिल हैं। घायलों में 21 वर्षीय शाहजहां अली और रहीम बादशाह शामिल हैं। सभी पश्चिम बंगाल के चन्द्रकुटी, नत्कुबाड़ी, कूचविहार के रहने वाले हैं। हादसे के तुरंत बाद भट्ठे में काम करने वाले अन्य मजदूर आनन-फानन में उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने शेख दयाल और खदीजा खातून को मृत घोषित कर दिया। घायलों को उपचार के लिए भानुमति ट्रामा वार्ड में भर्ती कराया है।
हादसे के बाद भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भट्ठा मालिक मनोज कुमार ने अन्य सहयोगियों को भेजकर घायलों और मृतक के परिजनों को मदद पहुंचाई। मजदूर परिवार समेत भट्ठे पर बने आवासीय परिसर में रहते हैं। बरारी कैंप थाने की पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नौलखा कोठी भेज दिया है। हादसे के चश्मदीद शेख सुल्तान ने बताया कि उसका बहनोई शेख दयाल अन्य मजदूरों के साथ भट्ठे में ईंट को तह कर बनाई ऊंची दीवार से ईंट निकल रहा था। उस दौरान ईंट की ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान ईंट में बहनोई समेत चार मजदूर दब गए और अफरा-तफरी मच गई।
Next Story