अपराधियों का आतंक: प्रेमी को बनाया बंधक, सामने में प्रेमिका का किया रेप, उसके बाद तो...

पटना. दुष्कर्म की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें अपराधियों ने प्रेमी जोड़े को अकेले में देख प्रेमी को पहले बंधक बना लिया, फिर प्रेमी के सामने ही प्रेमिका के साथ बलात्कार किया. सबसे खास बात यह कि अपराधियों ने अपने आप को पुलिसवाला बताकर इस घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली यह घटना 13 साल की एक किशोरी के साथ तब हुई है जब वह अपने प्रेमी के साथ सुनसान जगह में अकेले थी. उसी दौरान पीछा कर रहे 4 बदमाशों ने अपने आप को पुलिस बताया और पहले प्रेमी जोड़ों का फोटो खींचा और फिर प्रेमी को बंधक बनाकर प्रेमिका को डरा दिया. प्रेमिका को प्रेमी के सामने ही झाड़ियों में ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इतना करने के बाद अपराधियों ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया और किस से डरने और पुलिस के पास जाने से भी मना यह कहकर कर दिया कि वह खुद पुलिस वाला है. पुलिस के पास तुम्हें जाने से कोई फायदा नहीं होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





