बिहार

दसवीं के छात्र की गोली मार कर हत्या

Admin4
17 Aug 2023 12:33 PM IST
दसवीं के छात्र की गोली मार कर हत्या
x
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले में बदमाशों ने कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना तब हुई जब छात्र साइकिल से अपने ट्यूशन के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने उसे रोक लिया और एक के बाद उसके ऊपर तीन गोली मार दी। जो सीधे उसके गले, सीने और सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत छात्र का नाम लक्ष्य सिंह (16साल) बताया गया। लक्ष्य के पिता किसानी करते हैं और वह घर का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार हत्या की यह घटना शिवहर-मधुबन एनएच 104 पथ के थाना क्षेत्र के कृष्णानगर हरदिया पुल के समीप अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे 10वीं के छात्र लक्ष्य सिंह (16 वर्ष) को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक छात्र फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकरवा निवासी किसान वसंत सिंह का इकलौता पुत्र था। वह अपने कृष्णानगर गांव एक रिश्तेदार के यहां रहकर मधुबन सेन्ट्रल स्कूल में पढ़ाई करता था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश राष्ट्रीय पथ से शिवहर की तरफ निकल भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधुबन थाने के सरकारी मोबाइल पर फोन करने के बाद लगातार उसे काट दिया जा रहा था। घटना के डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा गया।
Next Story