बिहार

टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Nov 2026 3:48 PM IST
टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
x
अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में रविवार देर रात टेंट हाउस संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शहर के पूर्वी फाटक के पास रात करीब दो बजे हुई। पुलिस ने इस मामले में झारखंड पुलिस के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक जवान बोकारो जिला बल में पदस्थापित बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मुन्ना साह और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गोली चलने से मुन्ना साह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ रेहान ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर और नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी की। इसके बाद दो पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार जवानों में पवन कुमार साह शामिल है। उस पर मुन्ना साह के साथ हुए विवाद के बाद गोली चलाने का आरोप है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और वारदात में दोनों आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मुन्ना साह शहर में टेंट हाउस का संचालन करते थे। इसके अलावा वह हलवाई का काम भी करते थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही सदर अस्पताल के बाहर स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story