बिहार

कैमूर पहाड़ी में सक्रिय हुए तेंदु पत्ता तस्कर

Shantanu Roy
6 July 2022 3:40 PM GMT
कैमूर पहाड़ी में सक्रिय हुए तेंदु पत्ता तस्कर
x

रोहतास। जिले के चेनारी वन क्षेत्र के दुर्गम पहाडि क्षेत्र में तेंदु पत्ता तस्कर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। दो दिन पूर्व वन विभाग द्वारा जब्त भारी मात्रा तेंदु पत्ता एवं आठ तस्करों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। लेकिन सथानीय ग्रामीणों का कहना है कि कर्मियों एवं तस्करों कि मिली भगत से तेंदु पत्ता का अवैध व्यपार क्षेत्र में जारी है।

दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के गावं के कुछ असमाजिक तत्व भी इसमें लिप्त हैं। आधा दर्जन से अधिक गांव जैसे महुआ, पोखर, रामपुर, करमो, बसाराना, नेउरी एवं एवं अन्य में तेंदु पत्ता के दलाल घुमते रहते हैं और स्थानीय लोगों से चोरी-चुपके तेंदु पत्ता खरीदते हैं। बक्सर, कैमूर एवं यूपी के बलिया जिले के लिए मुख्यतः तेंदु पत्ता ले जाते हैं। बताते हैं कि पहले तेंदु पत्ता की निलामी होती थी, परंतु अब सुरक्षित वन क्षेत्र होने के कारण निलामी नहीं होती। ऐसे में क्षेत्र में तस्कर सक्रिय हो गए हैं।
दो दिन पहले जब्त हुआ लाखों का तेंदु पत्ता
ज्ञात हो कि पत्ता की तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध सोमवार की रात वन विभाग की टीम द्वारा रात में छापेमारी की गई। छापेमारी का नेतृत्व खुद डीएफओ ने किया था। इस दौरान तेंदू पत्ता लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जप्त तेंदू पत्ता की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है।
वन विभाग अभी इसका आकलन कर हा है। तस्करों से पूछताछ कर इनके साझेदारों की भी जानकारी ली जा रही है। उक्त कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। गिरफ्तार सभी तस्कर कैमूर जिले के निवासी बताए जाते हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी।
Next Story