बिहार

तेजस्वी यादव के करीबी की सरेआम गोली मारकर हत्या

Rani Sahu
24 Dec 2022 10:17 AM GMT
तेजस्वी यादव के करीबी की सरेआम गोली मारकर हत्या
x
बिहारः बिहार में बेखौफ बदमाश गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे है। प्रदेश में यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैशाली जिले में शनिवार को एक बिजली कर्मचारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने कर्मचारी के सीने में एक साथ चार गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई और वह उपमुख्यंत्री तेजस्वी यादव के करीब थे।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार सुबह हाजीपुर-लालगंज सड़क मार्ग पर उस दौरान हुई, जब बिजली कर्मचारी अजय अपनी किरान की दुकान पर पहुंचे। अजय जैसे ही दुकान का शटर खोल रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली लगने के बाद अजय ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि अजय के सिर और सीने में चार गोलियां लगी थी। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक अजय तिवारी बिजली विभाग में कार्यरत थे। उनकी पत्नी सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर की पंचायत समीति की सदस्य है। अजय तिवारी बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी थे। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story