बिहार
Tejashwi Yadav का हमला- BJP को 2024 का डर, जो बिहार में हुआ वो पूरे देश में होने जा रहा है
Shantanu Roy
20 Sept 2022 4:42 PM IST

x
बड़ी खबर
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को पहला डर 2024 का है कि जो बिहार में हुआ, वो पूरे देश में होने जा रहा है। भाजपा का दूसरा डर है कि इनको पता है कि कुछ दिनों में बिहार में लाखों की संख्या में सरकारी नौकरी मिलेंगी। तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इनको 8-9 साल हो गए। इन्होंने 2 करोड़ नौकरी प्रति वर्ष देनी थी लेकिन नहीं दी। इनको लगता है कि बिहार अगर नौकरी दे देगा तो हर राज्य में मांग उठेगी कि उस राज्य में भी लोगों को सरकारी नौकरी मिले, जो भाजपा की सरकार कर ही नहीं सकती है।
Next Story





