बिहार

तेजस्वी यादव की अधिकार यात्रा को मिल रहा है जनता का समर्थन: मृत्युंजय तिवारी

jantaserishta.com
17 Sept 2025 11:35 PM IST
तेजस्वी यादव की अधिकार यात्रा को मिल रहा है जनता का समर्थन: मृत्युंजय तिवारी
x
BIHAR बिहार: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' को लेकर एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने इसे पूरी तरह विफल करार दिया है। इस बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एनडीए में सिर फुटव्वल मचा हुआ है। आईएएनएस से बातचीत में राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव की अधिकार यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है और उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससे भाजपा और उसके सहयोगी दलों में बैचेनी बढ़ गई है। बिहार की जनता इस बार एनडीए को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। तेजस्वी यादव अधिकार यात्रा में जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं, जनता ने भी इस बार मन बना लिया है कि बिहार की तरक्की के लिए बदलाव जरूरी है।
पटना उच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस को प्रधानमंत्री मोदी की एआई-जनरेटेड वीडियो हटाने का निर्देश देने पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय का फैसला बिल्कुल सही है। कांग्रेस पार्टी पहले ही वीडियो हटा चुकी है और सभी को ध्यान रखना चाहिए। माताएं पूजनीय होती हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं को भी समझना चाहिए कि वे दूसरों की माताओं-बहनों का सम्मान करें। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर बधाई देने पर कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, देश के बड़े नेता जन्मदिन के मौके पर एक दूसरे को बधाई देते रहे हैं। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, पूरा भाजपा का खेमा बिहार में मौजूद रहेगा। अभी कुछ दिनों पहले पीएम मोदी आए, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी दौरा लगा था और अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो यह कहना चाहता हूं कि जब तक चुनाव होता है, वे सभी बिहार में ही आकर रहने लग जाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story