
x
Patna पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पारिवारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक महत्व पर जोर दिया। तस्वीरों में सभी पीले वस्त्रों में दिख रहे हैं जो भारतीय संस्कृति में शुभ्रता का प्रतीक है। तेजस्वी के पुत्र जिनका जन्म 27 मई को हुआ का नाम लालू इराज गांधी रखा गया है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने पत्नी राजश्री और अपने दोनों बच्चों के संग फैमिली फोटो शेयर की है। ये तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है और लिखा है कि समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक मूल्य, बड़ों का स्नेह-आशीर्वाद, संस्कार और संस्कृति इंसान को सभ्य तथा जीवन को अनमोल बनाती है।
इन तीन तस्वीरों में से एक में तेजस्वी पुत्री कात्यायनी को गोद में लिए हुए हैं और दूसरे में दो माह के पुत्र को। सभी पीले रंग के वस्त्र पहने हुए हैं, जिसे भारतीय संस्कृति मेंं शुभ्रता और कोमलता का प्रतीक माना जाता है।
Tagsतेजस्वी यादवपरिवार संग तस्वीरसाझाबताया सामाजिक मूल्योंअसली अर्थTejashwi Yadavshared a picture with his familyexplained the real meaningsocial valuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





