
x
Darbhanga दरभंगा। बिहार के दरभंगा में शुक्रवार दोपहर को एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। लुटेरों ने गन प्वाइंट पर करोड़ों की लूट को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इस बड़ी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया कि लूट की इस वारदात को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। दूसरी ओर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दरभंगा कांड पर एक बार फिर सरकार पर सवाल उठाए।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि दरभंगा में दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर हथियार के बल पर सोना-चांदी के जेवरात लूट लिए गए। अपराधी बेखौफ होकर दुकान में घुसे, लोगों को डराया-धमकाया और वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। जब दिनदहाड़े बाजारों में इस तरह अपराधी खुलेआम लूट कर निकल जा रहे हों तो समझना मुश्किल नहीं कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी बदहाल हो चुकी है। एनडीए सरकार में व्यापारी, आम नागरिक, महिला कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और भाजपा-जदयू ‘मेरा सीएम-तेरा सीएम’ में व्यस्त है।
सोना-चांदी का कोराबार करने वाले मनोज ठाकुर ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट की। उन्होंने बताया कि वह लोग बहुत गालियां भी दे रहे थे, उनके हाथ में हथियार देख हम लोग डर गए थे। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए की लूटपाट हुई है। बदमाशों ने सोना-चांदी के आभूषण लूटे और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वह सोना-चांदी का कारोबार जिला के छोटे-छोटे दुकानदारों के साथ करते हैं।
जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, स्थानीय पुलिस के साथ बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है और जल्द ही इस पूरे घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे। दूसरी ओर इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह की घटना से व्यापारी वर्ग काफी सहमे हुए हैं।
Tagsदरभंगा लूटबिहार क्राइमज्वेलरी शॉप लूटकरोड़ों की लूटहथियारबंद बदमाशबिहार पुलिससीसीटीवी जांचतेजस्वी यादवकानून व्यवस्थादिनदहाड़े लूटव्यापारी दहशतअपराध खबरसोना-चांदी लूटबिहार न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





