बिहार

पत्नी रेचल संग दक्षिणेश्वरी काली का दर्शन करने पहुंचे तेजस्वी यादव

Rani Sahu
8 May 2022 10:05 AM GMT
पत्नी रेचल संग दक्षिणेश्वरी काली का दर्शन करने पहुंचे तेजस्वी यादव
x
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर से सांसद तेजस्वी यादव इन दिनों राजनीतिक गतिविधियों से दूर पत्नी चेल उर्फ राजश्री के साथ घूम रहे हैं

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर से सांसद तेजस्वी यादव इन दिनों राजनीतिक गतिविधियों से दूर पत्नी चेल उर्फ राजश्री के साथ घूम रहे हैं। पत्नी के साथ तेजस्वी शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। तेजस्वी ने ट्विटर पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

तेजस्वी ने लिखा, 'कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में सपत्नीक दर्शन किए। यह मंदिर हुगली नदी तट पर बेलूर मठ के दूसरी तरफ स्थित है। बेलूर मठ तथा दक्षिणेश्‍वर पश्चिम बंगाल में अध्‍यात्‍म के प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की कर्मभूमि भी था।'
तेजस्वी ने जहां हमेशा की तरह सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। वहीं रेचल ने नीले रंद का सूट और सफेद रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब तेजस्वी पत्नी रेटल के साथ घूमते दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान गए थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पत्नी से रेचल की मुलाकात कराई थी। इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
बता दें कि तेजस्वी ने पिछले साल दिसंबर में अपनी बचपन की दोस्त रेचल के साथ दिल्ली में शादी की थी। साउथ दिल्ली के एक फार्म हाउस में परिजनों और करीबी की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए थे। तेजस्वी की पत्नी क्रिश्चियन धर्म की हैं। शादी के बाद पटना स्थित आवास आने पर रेचल का भव्य स्वागत हुआ था।


Next Story