बिहार

तेज प्रताप यादव अपने पिता को देंगे यह गिफ्ट , हो रही जमकर चर्चा

Admin2
10 Jun 2022 10:20 AM IST
bihar, jantaserishta, hindinews
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने पिता के नाम पर लालू पाठशाला खोलने की तैयारी कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव इसका शुभारंभ आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर 11 जून को करेंगे। तेजप्रताप ने गुरुवार को ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि लालू प्रसाद के जन्मदिन पर अपने जनशक्ति परिषद के पांच संकल्पों में से एक संकल्प को पूरा करेंगे। शिक्षा को बढ़ावा देना भी उनके संगठन का एक संकल्प है। इसी सिलसिले में लालू पाठशाला का शुभारंभ करने जा रहे हैं जिससे सरकार शिक्षा में बाधा न बन पाए।
Next Story