
x
Patna पटना: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लगातार हारता है, उसे ही जिम्मेदारी दी जाती है। यह एक पुरानी प्रथा है, सदियों पुरानी परंपरा है। हाल ही में तेजस्वी यादव को राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। डीजीसीए को प्लेन क्रैश की जांच करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि यह क्यों हुआ, यह हादसा था या कोई साजिश। हाल ही में एयर इंडिया की एक फ्लाइट भी क्रैश हुई थी। सरकार को ऐसी घटनाओं को गंभीरता से और अच्छी तरह से देखना चाहिए। पूरा देश हताश और परेशान है। मैं चाहता हूं कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि वह क्या कह रही हैं, मैंने पहले भी कहा है कि षड्यंत्र हो सकता है, इसीलिए सरकार को इसकी गंभीरता के साथ जांच करनी चाहिए। पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद के डर वाले बयान पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि पूर्व कांग्रेसी नेता ने बिल्कुल सही कहा था, राहुल गांधी डरपोक हैं। इसमें दो मत नहीं है।
रोहिणी आचार्य के पोस्ट पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने जो पोस्ट किया है, बिल्कुल सही कहा है। राजद हमारी पार्टी नहीं है, जो हम इस पर अब कुछ बयान दें। हमारी पार्टी अलग है। यह बात तो जाहिर है कि जिसके नेतृत्व में चुनाव हारते हैं, जिम्मेदारी भी उसी को दी जाती है। यूजीसी के नए नियम को लेकर हो रहे विरोध पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि जो विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, सभी को सरकार देख रही है। जनशक्ति जनता दल का यूजीसी को समर्थन है।
Tagsतेजप्रताप यादवतेजस्वी यादवराजदअजित पवारविमान हादसाडीजीसीए जांचममता बनर्जीराहुल गांधीशकील अहमदरोहिणी आचार्ययूजीसी नियमजनशक्ति जनता दलविमान दुर्घटनाराजनीतिक बयानराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





