बिहार

8 माह पूर्व अगवा हुआ किशोरी मिला, आरोपियों ने पंजाब में छुपाकर रखा था

Shantanu Roy
6 July 2022 3:42 PM GMT
8 माह पूर्व अगवा हुआ किशोरी मिला, आरोपियों ने पंजाब में छुपाकर रखा था
x
बड़ी खबर

शेखपुरा। जिले के सिरारी पुलिस ओपी अंतर्गत महसार गांव से अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को ओपी पुलिस सकुशल बरामद करने में सफलता पाई। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गत 25 अक्तूबर 2021 को किशोरी का अपहरण बदमाशों ने कर लिया था। घटना के संबंध अगवा किशोरी के पिता द्वारा नगर थाना में पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसमे गांव के ही धनेश्वर महतो के पुत्र शालिग्राम महतो सहित दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

किशोरी का अपहरण कर अपहर्ता उसे अपने साथ पंजाब लेते गया। जहां किशोरी को छुपाकर रखा था। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि युवक ने किशोरी को बहला -फुसलाकर शादी की नियत से अपहरण किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस दबिश के कारण अपहर्ता अगवा किशोरी को मुक्त कर दिया क्योंकि कोर्ट द्वारा अपहर्ता के विरुद्ध कुर्की - जब्ती की कार्रवाई करने के पहले इश्तेहार निर्गत किया जा चुका था। अपहर्ता के चंगुल से मुक्त किशोरी बुधवार को सिरारी ओपी पुलिस के सामने आई।
जिसे पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट में किशोरी का बयान कलम बद्ध कराया गया। जबकि कोर्ट ने बरामद किशोरी का मेडिकल जांच कराने का निर्देश पुलिस को दिया।कोर्ट के आदेश पर किशोरी का मेडिकल जांच कराया गया। जबकि इस मामले का आरोपी अपहर्ता घटना के आठ माह भी गिरफ्तार नही हो पाया है। अपहर्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट आगे की कार्रवाई करेगी।
Next Story