बिहार

मछली की दुकान के अंदर फंदे से लटकता मिला किशोर

Admin Delhi 1
28 July 2023 7:25 AM GMT
मछली की दुकान के अंदर फंदे से लटकता मिला किशोर
x

छपरा न्यूज़: छपरा के दिघवारा में एक किशोर का शव उसकी दुकान से संदिग्ध स्थिति में मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। घटना दिघवारा थाना क्षेत्र के ददिघवारा बाजार स्थित मछली हटा की है।

मृतक की पहचान दिघवारा निवासी अंशु कुमार (16) के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ मिलकर मछली का व्यापार करता था। गुरुवार को उसका शव दुकान में ही लटका पाया गया है। शव मिलने के साथ ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखते हैं परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

किशोर के चाचा ने बताया कि अंशु अपने पिता के साथ मछली के व्यवसाय में हाथ बंटाता था। वह रोजाना दुकान पर ही बैठकर व्यवसाय की देखभाल करता था। बुधवार की देर रात भोजन करने के बाद दुकान पर गया। गुरुवार की अहले सुबह उसके पिता मछली लेने चले गए, जिसके बाद दोपहर में उसका शव दुकान में लटकता पाया। दुकान का दरवाजा बाहर से खुला पड़ा था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दिघवारा थाना को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहां से पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि किसी परिचित द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। फ़िलहाल परिजनों के आरोप पर पुलिस प्रथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की तालश में जुटी है।

Next Story