बिहार

फंदे से लटककर किशोर ने की खुदकुशी

Admin Delhi 1
27 Sept 2023 12:15 PM IST
फंदे से लटककर किशोर ने की खुदकुशी
x

पटना: थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्रत्त्ी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज बगौरा के मैदान में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली.

मृत युवक बगौरा निवासी जूमलाल यादव का पुत्र राजा कुमार (16वर्ष ) बताया गया है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि की सुबह जब लोग हाई स्कूल के मैदान में टहलने जा रहे थे, तभी युवक को पेड़ से लटके अवस्था में देखे. देखते ही देखते पूरे गांव में खबर फैल गई. घटनास्थल से करीब 2 सौ मीटर की दूरी पर युवक का घर है. सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए. परिजनों ने फंदे से निकलकर शव को पेड़ से उतारा. सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. दरौंदा पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि राजा कुमार विक्षिप्त था. करीब 6 माह पूर्व से युवक का इलाज चल रहा था. अक्सर घर से बाहर ही भाग कर रहता था. पुलिस में परिजन व ग्रामीणों के बयान लेने के बाद पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. राजा दो भाई था.

उसकी मौत से घर में महिलाओं का रो- रोकर बुरा हाल है.

पूर्व मंत्री ने दो लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर

जिले के पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने नगर थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई है. दोनों ही मामले में एक-एक लोगों को आरोपित किया गया है. पहले मामले में एक व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने और धमकी देने की बात जबकि दूसरे मामले में पीए द्वारा उनके लेटर पैड का गलत इस्तेमाल कर रुपये की मांग करने की बात बतायी गयी है. इन दोनों की मामलों में नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है.

Next Story